लखनऊ के कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके :

आवास विकास कालोनी निवासी सोम वर्मा , गोलू गुर्जर व प्रेम का कहना है कि शुक्रवार की दोपहर को वह अपनी दुकान में काम कर रहे थे | एकाएक चंद सेकंड के लिए लगा जैसे कुछ हिल रहा है। इस पर वह कुछ समझ पाते तब तक सब सामान्य हो गया। नील्माथा निवासी शुभम का भी यही मत था। बाद में लोगों को टीवी से पता चला कि भूकंप आया था। इसके बाद लोग एक दूसरे को फोन करके भूकंप के बारे में बताने लगे। यही नहीं, सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर लोग अपने अनुभव शेयर करते नजर आए। आपदा विशेषज्ञों का कहना है कि भूकंप का केंद्र नेपाल था। यहां पर बहुत हल्का रहा। अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। सब सामान्य है। किसी को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।